शिवपुरी। सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति आवश्यक अंग होता है। प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में सेवानिवृत्ति का समय आता है। उक्त बात कोलारस विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के अटरिया के सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लखनलाल खरे ने कही। कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था सहयोग धारा के महेंद्र रावत, शीतल चंद जैन, उमाचरण श्रीवास्तव मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेवानिवृत्त हुए बीईओ एस के अटरिया ने कहा यह प्रक्रिया एक स्वभाविक है वह अब आगे भी अपने सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। महेंद्र रावत ने कहा कि रिटायर्ड होना बुरी बात नही है यह प्रक्रिया चलती रहती है। बल्कि अब तो समाज के हित में जोड़ने का मौका है।
सेवानिवृत्त होने से जीवन में व्यक्ति स्वतंत्र होता है और चैन की सांस लेने का मौका मिलता है। श्री अटरिया का व्यक्तित्व ऐसा है अंदर जितना भी दर्द छुपा हुआ होता है लेकिन इनका चेहरा सदैव मुस्कुराता हुआ होता है। वह समाजसेवा, शिक्षा, संगीत और अनुशासन में जुड़े होने की प्रतिभा विरले लोगो में ही मिलती है । भगवान सिंह यादव ने कहा कि जीवन में यह समय भी सेवा में आता है जब सेवानिवृत्ति आवश्यक होती है।
इस मौके पर दिनेश वशिष्ठ, विजय भार्गव, श्री टेमक, विजय शर्मा, जकी खान, जहाँगीर खान, राजेश श्रीवास्तव, रामसिंह यादव, आशीष जैन, सलीम खान, अब्दुल समद, डॉ परमाल सिंह, हरिशंकर मथनियाँ, भरत अग्रवाल, डॉ रमन सक्सेना, अचलेश जोहरी, देवेंद्र शर्मा ने एस के अटरिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया।

