रंगदारी: फार्म हाउस पर शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी नंदू राठी के साथ मारपीट | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के व्यवसाई की है। जिसे बीते रोज रंगदारी दिखाकर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो आरोपीयों ने एकराय होकर व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत व्यापारी ने पुलिस थाना सिरसौद में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 341, 327, 323, 294, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के व्यवासाई नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र रामजीदास राठी उम्र 55 साल निवासी सदर बाजार टेकरी का रायचंन्द्र खेरी पर रोज बैली स्कूल के पास फार्म हाउस है। बीते रोज नंदकिशोरी अपने फार्म पर गया हुआ था। तभी आरोपी पप्पू राजावत और गोपाल तोमर आए और व्यापारी से शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब पीडित ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपीयों ने व्यापारी को पीट दिया। 

इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।