मकान बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लात घूंसे, बलवा | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौदा से आ रही है। जहां बीते रोज गांव में एक मकान बानने को लेकर रावत और जाटवों में बिवाद हो गया। यह विबाद धीरे धीरे इतना बढ गया कि रावतों ने फरियादीयों के परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में जाटव परिवार के 10 लोगों को चोंट आई है। जिन्हें उपचार केे लिए चिकित्सायल भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलबा की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रघुवीर पुत्र सलकू जाटव उम्र 25 साल निवासी रौदा ने पुलिस को बताया है कि उसके किसी रिश्तेदार ने हाकिम रावत निवासी रौदा के मकान निर्माण का ठेका लिया था। मकान निर्माण के दौरान उसका रिश्तेदार मकान का काम अधूरा छोड गया। इस बात को लेकर हाकिम रघुवीर के घर आया और बोला कि तू अपने रिश्तेदार को बुला ले बरना ठीक नहीं होगा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विबाद हो गया। इस विबाद में रावत परिवार ने जाटवों पर हमला बोल दिया। इस घटना के एक ही परिवार के 10 लोगों को चोट आई है। जिनका मेडीकल कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीडित की शिकायत पर आरोपी विजय रावत, हाकिम रावत,भूरा रावत,चंदन रावत, चैतू रावत, मेहते उर्फ नीलम रावत,हरनाम रावत, विष्णु रावत निवासीगण पहाड़ीवसई के खिलाफ धारा 147, 148ए, 336, 294 ताहि 3;1 द, 3 1 ; 3 ;2 ;5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।