शिवपुरी। लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार ने सर्वणों को साधने के उद्देश्य से पूरे देश में 10 प्रतिशत सर्वणों को आरक्षण देने की घोषणा की थी। जिसे चुनाव से पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू कर दिया था। परंतु मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन होने के चलते उक्त बिल चुनाब से पहले पास नहीं हो पाया। अब चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में सर्वण आरक्षको को हरी झंडी तो मिल गई परंतु इसका लाभ इस साल होने बाली पांच प्रवेश और दो भर्ती परीक्षाओं में सर्वणों को नहीं मिल सकेगा।
प्राेफेशनल एक्जामिनेशन बाेर्ड पीईबी का कहना है कि हम पुराने भर्ती और प्रवेश नियमों के आधार पर ही रिजल्ट घोषित करेंगे। जबकि राजस्थान में सवर्ण आरक्षण घोषित होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 19 परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। अब यहां नए आवेदन के बजाए उस श्रेणी में आने वाले आवेदकों से परिवर्तन दस्तावेज मंगाए जाएंगे। क्योंकि बोर्ड का मानना है कि जिस समय यह आवेदन मंगाए गए थे, उस समय यह आरक्षण लागू नहीं था और अब यह व्यवस्था लागू को चुकी है।
कैबिनेट में 26 जून को हुआ है फैसला
मप्र में 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण लागू करने के लिए 26 जून को कैबिनेट में फैसला हुआ है। आरक्षण सिर्फ उन्हीं सवर्णों को मिलेगा, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय अाठ लाख रुपये से कम होगी। साथ ही वे मकान के लिए तय किए गए नियमों को फाॅलो करते होंगे। कैबिनेट में पास होने के बाद कई आवेदकों ने कहा है कि घोषित होने वाले रिजल्ट में भी इसका लाभ गरीब लोगों को मिलना चाहिए।
इनके आने है अभी रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा में जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट, प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट, डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंडरी इंट्रेस्ट टेस्ट, प्री-वेटनरी फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट और प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट। भर्ती परीक्षा में संविदा वर्ग-1 की 19 हजार और संविदा वर्ग-2 की 11 हजार सीटों का रिजल्ट आना है।
कई ओवरएज हो जाएंगे
कई हजार गरीब आवेदक ऐसे हैं, जो अब ओवरएज हाेने के कारण परीक्षा देने की स्थिति में नहीं रहेंगे। इसलिए इसी एक्जाम में लाभ देना चाहिए।
राघवेंद्र शर्मा, आवेदन कर्ता
अभी आरक्षण नियम लागू नहीं होंगे
जो परीक्षाएं हो चुकी हैं और उनके रिजल्ट आने हैं उनमें आरक्षण नियम लागू नहीं होंगे। हमारे पास सरकार के जो पहले के नियम हैं हम उन्हीं को लागू करेंगे। उन्हीं के हिसाब से रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
ए के एस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक पीईबी

