अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज स्कूल के पास अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र बलराम जाटव उम्र 28 साल निवासी कमलांगज ने अज्ञात कारणोें के चलते अपने ही कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले सूचना म्रतक की मां फूलवती बाई ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।