CM HELPLINE में लापरवाही: 5 ​अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को बिना निराकरण के पोर्टल पर दर्ज करने के आरोप में 05 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है। उक्त अधिकारियों द्वारा बिना निराकरण के पोर्टल पर शिकायतों के दर्ज कराए जाने पर राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने बताया कि कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारियों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एस.खरोले, जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गगन वाजपेयी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी के.के.शर्मा, परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सत्यमूर्ति पाण्डेय शामिल है। 
G-W2F7VGPV5M