भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशाला शुक्रवार को | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) 2019 को लेकर शुक्रवार 19 जुलाई को सुबह 11-00 बजे   परिणय वाटिका में सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला रखी गई है। कार्यशाला में सदस्यता अभियान अंतर्गत विस्तारक योजना को बूथ स्तर पर क्रियान्वित करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने बताया कि सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशी लाल गुर्जर,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत एवं सदस्यता अभियान प्रदेश सह प्रभारी  प्रदेश मंत्री पंकज जोशी एवं जिला पूर्णकालिक कौशल शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उक्त कार्यशाला में जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमित सदस्य, जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि सांसद.विधायक पुर्व विधायक गण. मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक सह संयोजक , भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री.जिला पंचायत अध्यक्ष.उपाध्यक्ष. एवं सदस्य. जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष.नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री ,प्रकोष्ट प्रकल्प एवं विभाग के जिला संयोजक सह संयोजक,मोर्चा के जिला प्रभारी सह प्रभारी.ग्राम व नगर केंद्र में जाने वाले विस्तारक,सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल प्रभारी, सहप्रभारी की जिला कार्यशाला में आवश्यक रूप से उपस्तिथि अनिवार्य है।

जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,जगराम सिंह यादव, राजकुमार खटीक एवं सदस्यता जिला प्रभारी राजू बाथम ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से कार्यशाला मे उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Virus-free. www.avg.com
G-W2F7VGPV5M