घर से नौकरी के लिए निकला पटवारी रमाशंकर गायब, अनहोनी की आशंका | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले की खनियाधाना तहसील में पदस्थ पटवारी तीन दिनों से लापता है। पटवारी घर से तहसील जाने के लिए निकला था और फिर घर लौटकर नहीं आया। पिछोर थाना पुलिस ने पत्नी की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक फरियादी रानी पत्नी रमाशंकर लोधी सोमवार की शाम पिछोर पुलिस थाने आकर सूचना दी कि उसका पति रमाशंकर (32) पुत्र दयाराम लोधी निवासी नई बस्ती पिछोर 6 जुलाई को घर से ड्यूटी की कहकर निकले थे।

खनियाधाना तहसील से शाम को वापस घर लौटकर नहीं आए। 7 जुलाई को काफी जगह उनकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। पति का फोन भी नहीं लग रहा है। पिछोर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पटवारी की तलाश शुरू कर दी है।