शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के सलैया में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की कुदरा की नाक काट दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी चाचा-चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी गजेंद्र (22) पुत्र बलवीर बघेल निवासी सैलया का आरोप है कि आरोपी चाचा अजब सिंह व चाची शारदा बघेल ने पहले खेत की मेड़ जोत ली। जब मैंने मेड़ जोतने का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर मेरे साथ मारपीट कर दी। साथ ही चाचा ने कुदरा से मेरी नाक काट दी, जिससे युवक घायल हो गया है।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

