पति पत्नी विवाद: पत्नी शादी में गई थी, पति फांसी पर झूल गया | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी से आ रही है। जहां रात्रि में किराए के मकान में रह रहे युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना सुबह शादी में से लौटी पत्नि ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र बाबूलाल बाथम उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी अपनी दूसरी पत्नि के साथ इन्द्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। उसका पूरा परिवार करौधी कॉलोनी में निवास करता है। बीते रोज म्रतक की पत्नि शादी में शामिल होने गई थी। सुबह जब लौटी तो पता चला उसके पति ने घर में फांसी लगा ली।

बताया गया है कि म्रतक ने डेढ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद पहली शादी के बच्चे दादा दादी के पास करौदी में रहते थे। जबकि दूसरी पत्नि की दो बेटीयां उसके साथ ही रहती थी। पति पत्नि में अक्सर विबाद होता रहता था। जिसके चलते कल जब पत्नि शादी मे गई हुई थी तब युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
G-W2F7VGPV5M