संगठन विस्तार से ही पंचायत से पार्लियामेंट तक पहुंची भाजपा: राजू बाथम | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सदस्यता अभियान कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण आयोजन है इसी के दम पर हम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक में पूरे बहुमत के साथ पहुचे हैं यह बात भाजपा के जिला सदस्यता प्रभारी राजू बाथम ने जिले में आयोजित बैठकों के क्रम में पिछोर मंडल में सदस्यता अभियान महापर्व की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।

इसके साथ ही जिले के सभी मंडलो में सदस्यता अभियान के निमित्त बैठके आयोजित की गई जिसमें नगर मंडल की बैठक संस्कार गार्डन में रखी गयी जिसमे मुख्य बक्ता अशोक खण्डेलवाल, नगर सदस्यता प्रभारी हेमन्त ओझा, सह प्रभारी डॉ राकेश राठौर, मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, आई टी जिला संयोजक गणेश धाकड़ के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अशोक खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित दल है वर्ष 2015 के  सदस्यता अभियान में पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे इस सदस्यता का वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सदस्यता अभियान में शिवपुरी जिला भी महत्वपूर्ण है हम यह लोकसभा चुनाब 303 सीटों के साथ में पूर्ण बहुमत से जीते है अब हमें यह जीत स्थाई बनानी होगी इसके लिए हमें जीतने की आदत डालनी होगी उन्होंने कहा कि जीतना कोई कठिन नहीं है लेकिन हमारी मानसिकता के ऊपर यह निर्भर है उन्होंने  सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि जिन  बूथों पर हम कमजोर रहे हैं।

उनका विश्लेषण करें और जिनको मतदान केंद्रों पर हम अधिक से अधिक वोटों से जीते हैं वहां पर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं लगातार हारने और जीतने वाले मतदान केंद्रों  की भी समीक्षा करें उन्होंने कहा कि कम से कम 1 पोलिंग पर  100 सदस्य बनाएं इस मौके सदस्यता अभियान नगर प्रभारी श्री हेमन्त ओझा ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि पार्टी में दो तरह के  सदस्य  बनते हैं ।

प्राथमिक और स्थाई सदस्य उन्होंने दोनों तरह के सदस्य बनाने की विधि को भी विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है यहां पर हर 3 साल में चुनाव होते हैं पार्टी में प्राथमिक सदस्य 6 साल के लिए और स्थाई  सदस्य 3 साल के लिए बनाए जाते हैं उन्होंने जिले से लेकर मतदान केंद्र तक  सदस्यता अभियान की रूपरेखा भी पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताइ इस मौके डॉ राकेश राठौर ने बताया कि हमारे संगठन में विश्राम नाम का कोई शब्द नहीं है। हम सतत और सतत् परिश्रम करने वाली पार्टी के कार्यकर्ता है।

हम शीर्ष पर है और शीर्ष पर टीके रहने के लिए हमे और परिश्रम करना होगा। और इस परिश्रम का रूप संगठन पर्व है जो सदस्यता अभियान के रूप में चलेगा। अस अभियान के माध्यम से अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र, मित्र को सदस्य और सदस्य को कार्यकर्ता बनाना है। हमें हितग्राही व लाभार्थियों के साथ-साथ नवीन मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर उन्है सदस्य बनाना है। मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने सदस्यता अभियान (संगठन पर्व ) की पूरी प्रक्रियाओं को समझाया। और कहा कि हमें हर मतदान केन्द्र को ध्यान में रखकर इस अभियान को गति देना है।

हर हाल में हमें मतदाता सूची के पच्चास प्रतिशत सदस्य बनाना है। उन्होने कहा कि पार्टी के समस्तजनप्रतिनिधी एवं पदाधिकारी इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम केन्द्र पर 21 जुलाई से 31 जुलाई तक विस्तारक जाएंगे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही मोबाइल एवं बिना मोबाइल धारक कैसे सदस्य बनेगा यह विस्तृत जानकारी कार्यकर्ता को दी बैठक का संचालन नगर मंत्री विपुल जैमिनी एवं आभार प्रतीक शर्मा ने किया इस अवसर पर नगर मंडल बैठक में श्री हरिओम नरवरिया, अरुण पंडित, संदीप भार्गव गिरिराज शर्मा जसवंत रजक सुरेंद्र रजक श्यामलाल शाक्य जयदीप कुशवाह, आकाश राठौर सोनू कुशवाह राजा यादव दीपक राठौर सूरज मिश्रा आशु रजक दुर्गेश रजक आशीष सेन कमल बाथम सोनू भार्गव वीरेंद्र शर्मा अशोक शिवहरे राजेंद्र कुशवाह राजेंद्र यादव संजय शर्मा शुभम दुबे देवेंद्र बैरागी विक्रांत शर्मा संजय राठौर आदि उपस्थित रहे।