गोपाल प्रधान मप्र. कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस में संगठन के जिला संगठक चन्द्रशेखर शर्मा व ओमप्रकाश जॉली की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा ने कर्मचारी नेता गोपाल प्रधान पटवारी को म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस की जिला शाखा में कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया हैं। गोपाल प्रधान के मनोनीत होने पर समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हैं। श्री प्रधान को बधाई देने वालों में दुर्गा प्रसाद ग्वाल, अरविन्द सड़ैया, राजकुमार सड़ैया, नवल सिंह चौहान, राधेश्याम गुप्ता, महेन्द्र शर्मा, पुरूषोत्तमकांत शर्मा, गोविन्द श्रीवास्तव, राजेन्द्र शर्मा, राहुल वर्मा, शिवकुमार शर्मा, महावीर मुदगल, रणवीर दांगी, दुष्यंत तोमर आदि शामिल हैं।
G-W2F7VGPV5M