शिवपुरी। शिवपुरी नगरपालिका के रिटायर्ड हैल्थ आफिसर भारत भूषण पाण्डे का आज रात ईलाज के दौरान निधन हो गया है। श्री पाण्डे पिछले 1 वर्ष से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड रहे थे। नपा से रिटायर्ड आफिसर भारत भूषण पाण्डे एक मिलनसार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहते थे।
श्री पाण्डे पिछले 1 वर्ष पूर्व कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से लड रहे थे। उनका ईलात दिल्ली बॉम्बे के हॉस्पिटलो में भी चला था। बीते दिनो अचानक उनकी तबीयत बिगडने लगी उन्है यूपी के गाजियाबाद के मैक्स मल्टिस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करया,लेकिन उनका स्वास्थय लगातार गिर रहा था।
जानकारी मिल रही हैं कि 63 वर्षीय श्री पाण्डे ने सुबह आज रात सुबह 3:30 मिनिट पर अपनी अंतिम सांस ली। रिटायर्ड हैल्थ आफिसर भारत भूषण पाण्डें शिवपुरी के पीओ डूडा के पद भी रहे थे। उनके निधन पर नपा के साथ कलेक्ट्रट के साथी कर्मचारी और समाज में शोक की लहर हैं।
