अंबेडकर कॉलोनी में किराए से रह रही महिला के साथ RAPE | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में किराए से रहने वाली एक महिला के साथ एक युवक द्वारा विगत दिवस दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कल पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी में निम्मी मैडम के मकान में किराए से रहने वाली रामवती  (काल्पनिक नाम) उम्र 33 वर्ष बीते 1 जून को अपने घर में सो रही थी। उसी समय पिछोर निवासी आरोपी विजय जाटव उसके घर आया और पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़ता ने कल आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।