खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारीकलां से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने पडौस में रहने वाले एक युवक पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी पक्ष की ओर से कहा जा रहा है की यह प्रेम प्रसंग का मामला है. सास-ससुर को पता चल गया इसलिए मामला दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती उम्र 22 साल निवासी रेडी चौराहा मुहारीकलां बीते रोज अपने कमरे में अकेली सो रही थी। महिला का पति गोआ में मजदूरी करता है। जबकि उसकी सास और ससुर दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी रात्रि में लगभग 1 बजे आरोपी जीतू केबट घर में घुस आया और महिला को अपनी हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया। महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना खनियांधाना में कराई। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456, 506 ता.हि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
आरोपी पक्ष की ओर से कहा जा रहा है की महिला का पति बाहर नौकरी करता है। महिला जिसके चलते घर में अकेली रहती है। जिसके चलते महिला का संपर्क गांव के ही युवक से हो गया। दोनों कमरे में अकेले में मस्ती कर रहे थे। तभी सास ससुर की नींद खुल गई। जब सास ससुर चिल्लाए तो आरोपी फरार हो गया।