लाईव रिपोर्ट : ग्रामीणों को FIR की धमकी देकर ​विभाग कर रहा है अवैध वसूली,17 साल से नही आई गांव में लाईट | KOLARAS, SHIVPURI NEWS

हार्दिक गुप्ता, कोलारस। सालो से खंभो से तार तक गायब है,फिर कैसे दौड रहा होगा इन ख्ंभो से कंरट,लेकिन फिर भी बिजली विभाग दे रहा हैं बिल और उसने जबरिया बिल की उगाही भी करवाई जा रही हैं। इसे सीधी-सीधी भाषा मेें लिखे तो धकमी देकर पैसा उगाहा जा रहा है,इस पुलिसिया भाषा में लूट कहा जाता हैं,लेकिन ऐसा अपराध सरकारी विभाग कर रहा हैं जिसे देखकर अग्रेंजो के शासन की याद आ जाती हैं।

जैसा कि विदित हैं कि कोलारस मुख्यालय से मात्र 7 किमी दूर छोटा सा गांव रामपुर जिसमें लगभग 30 घर की बस्ती हैं। इस गांव को रोशन करने के लिए बिजली विभाग ने 17 साल पहले खभे गाडते हुए तार इस गांव तक खीचे थें। ग्रामीणो ने खुशी-खुशी अपने घरो में कनेक्शन करावाए की चलो हमारा गांव रोशन होंगा,लेकिन  गांव रोशन नही हुआ घरो में करंट नही आय और हद तो तब हो गई जब घर-घर बिजली के बिल भी आ गए।

गांव के रहने वाले  रामसिंह ने बताया कि सन 2002 में बिजली के खंभे लगे थे और तार खीचे बिजली विभाग ने घरो में मीटर भी लगाए ओर कुछ दिन बिजली आई इसके बाद बिजली आना बंद हो गई। तारो में कंरट ने होने के कारण चोरे तार चुरा ले गए। तमाम शिकायतो के बाद बिजली विभाग ने खंभो पर तार नही जोडे और न ही हमारे घर रोशन हुए।

इसके बाबजूद घरो के बिल आना बंद नही हुए। बिजली विभाग के कर्मचारी हमे धमकी देत हैं कि घरो का बिल जमा करोंगेेंं तो तुम्हारे खेतो की लाईट काट दी जाऐगी और तुम पर एफआईआर दर्ज भी करा देंगें। इस पूरे मामले में एक ग्रामीण ने बताया कि बिजली विभाग हमसे जबरिया वसूली तो करता हैं पैसे भी लेता हैं,लेकिन रशदी नही देता बस पीछे बिल पर ही जमा कर जाता हैं

जेई बोले 50000 देकर आ जाएगा सालो से पड़े खम्बो मे करंट

सालो से लाचार पड़े खम्बो मे अचानक से करंट दौड़ने लगेगा यदि साहब को पचास हजार रुपये दे दिए जाए सभी के घरो मे दीपावली मानने लगेगी ग्रामीणो ने कैमरो के आगे कहा कि जेई साहब को मामले से अवगत कराने पर साहब का कहना था कि आपकी लाइन तो ड़ली हुई थी अब चोरी हो गई तो उसमे विभाग क्या करे अगर आप लोग इकट्ठे होकर चोरी हुए बिजली के तार का पैसा पचास हजार रुपये भुगत लीजिए विभाग आपकी पूरी मदद करेगा। सरकारी बिजली विभाग तो लूट ही राह था अब अधिकारी कर्मचारी भी मौका पाकर लूटने से पीछे नही हट रहे हैं।

कुल मिलाकर इस सरकारी लूट विभाग के अपने ही नियम कायदे हैं,बस राजस्व की वसूली होनी चाहिए,चाहे डराधमका कर हो। अधिकारी इन ग्रामीणो से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं अपने राजस्व की वसूली कर अपनी सीआर बडा रहे हैं। जब लाईट ही नही तो बिल किस चीज का वसूला जा रहा हैं यह समझ से परे हैं।

नन्हे मुन्हे पढ़ने वाले बच्चो का भविष्य अंधकार मे

बिजली न आने से जहा पढ़ने लिखने वाले बच्चो का भविष्य अंधकार मे जा रहा है उन्हे पढ़ने के लिए चिमनियों का सहारा लेना पढ़ता है वही दूसरी तरफ रात के अंधेरे मे लोगो को सांप बिच्छुओ का डर बना ही रहता है रात होते ही ग्रामीण अपना जीवन भय मे बिताते है जिसके चलते लोग गाँवो से पलायन करने को मजबूर बने हुए है

सुनवाई नही हुई तो लेंगे उपभोक्ता फोरम का सहारा

ग्रामीणो का कहना है कि हमारे द्वारा संबंधित सभी को अवगत करा चुके है लेकिन हमारी सुनवाई नही की जा रही हमारे द्वारा मजबूरी मे य तो अनशन किया जाएगा य फिर उपभोक्ता फोरम का सहारा लिया जाएगा।

Virus-free. www.avg.com