BJP की सदस्यता ग्रहण कर घोड़ी चढेगा पीयूष अग्रवाल | BAIRAD, SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
बैराड़। बैसे तो आपने अभी तक मतदान के दिन दूल्हा दुल्हन के बोट डालने की खबरें सुनी होंगी। परंतु अब जो खबर बैराड से आ रही है वह चौकाने बाली है। यहां एक कार्यकर्ता ने घोडी चढने से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की जिद की। जिसपर दूल्हें को बकायदा सदस्यता ग्रहण कराई। उसके बाद दूल्हा घोडी चढा। 

यह मामला हुआ बैराड में जहां पीयूष अग्रवाल की आज शादी थी। शादी से पहलें दूल्हा बने पीयूष अग्रवाल ने शादी को यादगार बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता लेने की जिद की। जिसपर परिजनों ने दूल्हें पीयूष अग्रवाल को सदस्यता दिलाई। फिर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शादी में शिरकत की।

सदस्यता अभियान के चलते बैराड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मे स्थित बाग वाली काली माता मंदिर पर सुबह 11 बजे  वृक्षारोपण कर बैठक ली गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र विरथरे ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जोर दिया और कहा कि सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक सक्रियता के साथ लोगो को सदस्य बना कर अधिक से अधिक लोगो को जोडें।

साथ ही सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि वृक्ष  हम सब के जीबन के लिए बहुत ही उपयोगी है और हमे पेड़ों के बचाकर अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए ताकि हमे स्वच्छ हवा, छाया आदि मिल सके वृक्षों से और कई फायदे हमारे जीवनकाल मे होते है अत: सभी से निवेदन है कि हर व्यक्ति पांच पेड लगाने का संकल्प ले और पर्यावरण को बचाने मे सहयोग करे। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मिस्ड कॉल देकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है इसके लिए भी सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ जुट कर अधिक से अधिक संख्या मे भाजपा सदस्यता अभियान से जोडकर लोगो को पार्टी का सदस्य बनाएं।

इस वृक्षारोपण मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र विरथरे, सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू वाथम, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, रामबाबू मंगल, तुलाराम यादव, केदार यादव, संजय तोमर, मनीष वंसल, श्याम सोनी, देवेंद्र यादव,सुनील शर्मा, प्रिंस प्रजापति, गिर्राज वाथम, नरेन्द्र सैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M