बैराड़ की बहरूपिया महिला फर्जी रजिस्ट्री करा गई, मामला दर्ज | Bairad News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय शिवपुरी से आ रही है। बीते 05 अगस्त 2018 को एक दुल्हारा निवासी गिर्राज धाकड़ ने दूसरी महिला को लाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा दी। इस मामले की शिकायत रजिस्ट्रार राजीव कुशवाह ने कोतवाली में की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार उप पंजीयक कार्यालय के उप पंजीयक राजीव पुत्र इंदल सिंह कुशवाह उम्र 43 साल निवासी कत्थामिल के सामने शिवपुरी ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि 05 अगस्त 2018 को आरोपी गिर्राज धाकड पुत्र हरिचरण धाकड निवासी दुल्हारा थाना बैराड एक महिला को लेकर उपपंजीयक कार्यालय में आए। आरोपी ने भूर्मि सर्वे क्रमांक 451, 510, 526 को रजिस्ट्रार कार्यालय में 865000 रूपए में बेचने की बात कही।

उक्त सर्वे नंबर की जमीन की असली मालिक रामवति पत्नि कासीराम है लेकिन आरोपी गिर्राज धाकड ने किसी अज्ञात महिला को रजिस्ट्रार कार्यालय में खड़ा कर उक्त जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इस मामले में जब पीडिता को पता चला कि उसकी जमीन की किसी और ने रजिस्ट्री करा दी है। तो तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति के बाद उपपंजीयक ने मामले की जांच की। जांच के बाद उप पंजीयक ने इस मामले की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी गिर्राज, अज्ञात महिला रामवति, और एक अन्य के खिलाफ धोखाधडी की धारा 420, 467, 468, 471 120 बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।