अनियंत्रित BOLERO पलटी, चार गंभीर | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के गांधी पेट्रोल पंप के सामने से आ रही है। जहां आज एक बुलेरों अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बुलेरों में सबार 4 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए राहगीरों ने जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रन्नौद का जैन परिवार अपनी बुलेरो कार क्रमांक एमपी 33 सी 2283 में सबार होकर रन्नौद से शिवपुरी जा रहे थे। तभी गांधी पेट्रोल पंप पडौरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सबार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। खबर लिखे जाने तक घायलों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके है।