कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर 50 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य: राजू बाथम | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिनाँक 6 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक चलने वाले संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का कार्यक्रम पूरे देश मे वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है उसी के अंतर्गत शिवपुरी जिले के सभी मंडलो में भी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है 

कार्यक्रम के अंतर्गत  पार्टी से नए सदस्यों को जोढे जाने एवं उन्हें  सदस्यता  लेने के लिए स्वयं के मोबाइल नंबर से सदस्यता लेने के लिए अनिवार्य नंबर 8980 8080  पर  मिस्ड कॉल अधिक से अधिक करवाने के लिए सभी मंडलो में 240 विस्तारक अपने अपने नगर ग्राम केंद्रों पर पहुचकर सदस्यता अभियान चला रहे है इसी क्रम में  भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने ग्राम खरेह में ग्रामीणों को सदस्य बनाया।

सदस्यता प्रभारी राजू बाथम ने पिछोर के तीनों मंडलो में प्रवास कर बैठके ली और कार्यकर्ताओ से आव्हान किया की हमे सदस्य के स्वयं के मोबाइल से अनिवार्य जानकारी भी ऑनलाइन अपडेट करवाई जाए ऐसी व्यवस्था करने हेतु कार्यक्रम में मार्गदर्शन देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर बेघरबार को अनिवार्य रूप से मकान देने, किसानो को खाते में 6 हजार रुपये एवं अन्य योजनाओ की तारीफ करते हुए अगले पांच साल फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से ही अधिक से अधिक लोगो को सदस्यता अभियान के माध्यम से आम लोगो को जोडऩे का आव्हान भी किया।साथ ही कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ता होता है।

हमें भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन के बीच पहुंचकर बता कर हमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर 50त्न मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य रखना है और उन  को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना कर संगठन को शक्ति प्रदान करना है इस लोकसभा चुनाव में हम कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 307 की सीटें प्राप्त की है 

आगे भी हमारा लक्ष्य है कि भाजपा संपूर्ण देश के 50 मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें कथा सदस्य की समस्त जानकारी को परिपत्र में भरकर अपने अपने मंडल केंद्रों पर जमा कराएं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसको प्रचार प्रसार करें इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी भानु जैन बनवारी लाल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।