शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही हैं कि जिले की हिम्मतपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसूदा के घर में ग्रामीण सेना के बम से धातु निकाल रहा था। इस प्रयास में अचानक बम ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 की मौत और 1 घायल हुआ है। घायल को झांसी रेफर किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसूदा का श्याम लाल जाटव सेना की फायरिंग रेंज से 2 बंम उठा लाया था। बताया जा रहा हैं कि इस बंम से श्याम लाल जाटव पीतल निकाल रहा था, इसी के चलते बंम फट गया। इस घटना में श्याम लाल जाटव पुत्र दरू जाटव उम्र 55 साल, श्याम लाल की विवाहिता बेटी जिसकी ससुरला करैरा क्षेत्र में हैै। सुखदेवी पत्नि सुदामा जाटव व नातनी आशिकी पुत्री सुदामा जाटव उम्र 1 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इसी घटना में फूल सिंह पुत्र रामदास जाटव घायल हो गया। रामदास को इलाज के लिए झांसी रैफर किया हैं।
घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही हैं। जानकारी आ रही हैं कि श्याम लाल के घर में पुलिस को 1 बंम जिंदा भी मिला है। जिसे ग्वालियर की विस्फोटक टीम जब्त कर जांच हेतु ले गई हैं। इस घटना की सूचना पर हिम्मतपुर थाने की पुलिस सहित शिवपुरी से फॉरेसिंक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यहां बता दे कि आर्मी की बबीना बटालियन की फायरिंग रैंज घटना स्थल से महज 3 किमी की दूरी पर है। जिसके चलते यहां के लोग इस रेंज में जाकर बम सहित सामान बीन कर ले आते हैं।