आज तक जिले में 152.01 मिमी औसत वर्षा दर्ज | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 152.01 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 26 जून तक 83.08 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 19 मि.मी., कोलारस में 32 मि.मी., करैरा में 06.3 मि.मी., नरवर में 14, पिछोर में 03 मि.मी., खनियांधाना 04 मि.मी., बदरवास में 03 मि.मी, पोहरी में 07 मि.मी. तथा बैराड़ में 15 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M