पिछले वर्ष की अपेक्षा 105.8 मि.मी. कम हुई है बारिश, अभी भी प्यासे है ताल-तलैया | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 283.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 25 जुलाई तक 388.15 मिण्मीण् वर्षा दर्ज हुई थी। अभी तक हुई बारिश के बाद जिले के लगभग सभी ताल तलैया प्यासे है।

भू.अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 28 मि.मी. कोलारस में 34  करैरा में 16.3 मि.मी. पिछोर में 13, खनियांधाना 12, पोहरी में 88 मि.मी. बदरवास में 16 मि.मी. बैराड़ में 75 एवं नरवर में निरंक वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M