खराब रिजल्ट के कारण इन स्कूलों के प्राचार्यों की वेतनवृद्धि् रोकने के आदेश, सबसे कम परिणाम 10 प्रतिशत रहा | SHIVPURI NEWS

शिवुपरी। मध्यप्रदेश आयुक्त जयश्री कियावत ने जिलें के ऐसे स्कूल प्रचार्यो की तत्काल प्रभाव से वेतनवृद्धि् रोक दी हैं जिनके इस सत्र में परिक्षा परिणाम अकादमिक शिक्षा सत्र सन 2018- 19 में खराब आए हैं। जिलें में ऐसे स्कूलो की संख्या 10 बताई जा रही हैं। इन सभी को कारण बतायो नोटिस भी जारी किया है।

यह हैं नोटिस की भाषा
इस अकादमिक सत्र में आपके स्कूल का परिक्षा परिणामें 40 प्रतिशत से भी कम रहा हैं, और राज्य का औसल परिक्षा परिणाम 62 प्रतिशत रहा हैं। इस कारण राज्य का परिक्षा परिणाम भी प्रभावित हुआ हैं,इससे स्कूल शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई हैं, आपके स्कूल के परिक्षा परिणाम से स्पष्ट हो रहा हैं कि आपके द्धारा आपके स्कूल के परिक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए कोई प्रयास नही किए गए।

आपका यह कृप्य आपके कर्तत्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता का घोतक हैं। जो कदाचरण और अनुशासन हिनता की श्रेणी में आता हैं,क्यो न तत्काल से वेतन वृद्धि् रोकी जाए जाती हैं,और कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता हैं,आपको 7 दिवस के अंदर जबाव अपने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करे नही तो आप पर एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी ।

यह है जिले के 10 स्कूल और उनके प्राचार्यो के नाम और परिक्षा परिणाम

लखन लाल जाटव वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल गोवर्धन, परिक्षा परिणाम 39.78 प्रतिशत रहा, सजा में 2 वेतनवृद्धि् रोकी। राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल आईटीवीपी करैरा,परिक्षा परिणाम 38.36 प्रतिशत रहा,सजा में 2 वेतनवृद्धि् रोकने के आदेश।

मनोज कुमार शर्मा वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल खोड,परिक्षा परिणाम 28.95 प्रतिशत रहा,इनकी 3 वेतनवृद्धि् रोकी। राजेन्द्र प्रसाद वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छर्च, परिक्षा परिणाम 29.63 प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकी। मालती शर्मा प्रसीपंल शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल वार्ड नबंर 31 फिजीकल कॉॅलोनी शिवपुरीे,परिक्षा परिणाम 35.14 प्रतिशत रहा, सजा में 2 वेतनवृद्धि् रोकने के आदेश।

रेखा तिवारी,वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल अमोलपठा करैरा,परिक्षा परिणाम 22.05 प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकी। देवेन्द्र शर्मा वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल मालवानी,परिक्षा परिणाम 22.05 प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकी। अभय प्रताप सिंह जादौन वरिष्ठ अध्यापक शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल करारखेडा,परिक्षा परिणाम 11.21 प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकने के आदेश।

ब्रजेश कुमार नीखरा प्रसीपंल शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल एक्सीलेंस पिछोर,परिक्षा परिणाम 29.91 प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकी। अंजना मिश्रा प्रसींपल शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल कोटा,परिक्षा परिणाम 09.52प्रतिशत रहा, सजा में 3 वेतनवृद्धि् रोकने के आदेश।