शिवपुरी। खबर मप्र के चचौडा थाना क्षेत्र से आ रही हैं जहां शिवपुरी के सीएमओ की कार पलट गई हैं। इस हादसे में सीमएओ और एई घायल हो गए और कार के ड्रायवर की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। घायलो को ईलाज गुना अस्पताल में चल रहा हैं।
जानकारी के अुनसार शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ के के पटेरिया और एई शाहिल मेंदाबाला निर्माण से संबधिंत कार्यशाला में भाग लेने के लिए शिवुपरी से आज सुबह 4 बजे लिए इंदौर निकले थे। इंदौर में आयोजित कार्यशाला में मप्र के सारे सीएमओ पहुंच रहे थे। बताया जा रहा हैं कि गुना जिले के चचौडा थाने के अंतर्गत अजगरी गांव के पास आज सुबहज 7 बजे सीएमओ की गाडी आर्टिका का ड्रायवर साईड का अगला टायर अचानक फट गया।
गाड़ी की स्पीड अधिक होने से ड्रायवंर गाडी पर संतुलन नही बना सका और गाडी पलट गई। इस हादसे पर में गाडी चला रहे ड्रायवर बंटी माथुर की घटना स्थल पर ही मौत होना बताया जा रहा हैं। इस दुर्घटना में शिवपुरी सीएमओ के सिर में चोट और एक हाथ की हडडी फैक्चर और साथ में बैठ नपा के एई शाहिल की एक हाथ और एक पैर की हडडी टूट जाने की खबर मिल रही हैं। बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद दोनो अधिकारियो को गुना रैफर कर दिया गया।

