​शिवपुरी को नगर निगम बनाने की मांग, मुन्ना की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री ने लिखा पत्र | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भ्रष्टाचार का गढ बनी मुन्नालाल की नगर पालिका को अब नगर निगम बनाने की मांग शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखा है। यह पत्र पहले मुन्नालाल कुशवाह ने प्रधुम्मन सिंह तोमर को लिखा था।

जिस पर प्रदुमन सिंह तोमर ने उस पत्र को मूलतः कलेक्टर शिवपुरी को भेजते हुए उन को निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना समिति की बैठक में रखें जिससे इस पर विचार किया जा सके।  

विदित हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व  सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की इच्छा के अनुसार मुन्ना लाल कुशवाह ने शिवपुरी  जिले को नगर निगम बनाने की मांग का पत्र मध्य प्रदेश सरकार सहित जिले के प्रभारी मंत्री को लिखा है जिस पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को यह निर्देश दिए हैं शिवपुरी नगर पालिका यदि नगर निगम में तब्दील  होती है तो शिवपुरी के विकास को एक नई गति मिलेगी। 

G-W2F7VGPV5M