बडी खबर: अंधा कत्ल, कमलागंज में महिला की गला रेत कर हत्या | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के कमलागंज स्थिति मामू पान बाली गली से आ रही है। जहां बीती रात्रि किसी अज्ञात आरोपी ने घर में रह रही एक अकेली महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पर फिजीकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उमा पत्नि अम्रतलाल शर्मा उम्र 70 साल की अपने ही घर में गला रेंत कर हत्या कर दी। फिजीकल थाना प्रभारी अनीता मिश्रा ने बताया कि उक्त महिला अकेली अपने घर में रहती थी। कमलागंज क्षेत्र में वह एक छोटी सी गुमटी लगाकर अपना जीवन यापन करती थी। उसकी दो बेटी जौरा मुरैना में है। बीती रात्रि लगभग 12 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जाते हुए कैमरें में दिखाई दे रही है।

बताया गया है कि उक्त कैमरे में महिला को लगभग 15 से 20 बच्चे घेर कर खडे है। उसमें महिला बच्चों को टॉफी देती हुई नजर आ रही है। उसके बाद सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अकेली रहती थी। उसके परिवार के सदस्य पीछे बाली गली में रहते है। महिला के पास एक बडा मकान है। उक्त महिला के यहां कोई बेटा नही है।

इनका कहना है
हां रात्रि में 1 बजे के बाद महिला की हत्या की गई है। उसके सिर पर और गले पर चोट के निशान है। हमने सीसीटीव्ही फुटेज भी चैंक कराए है। जिसमें महिला रात्रि में दुकान बंद कर आती दिखाई दे रही है। अब हत्या का क्या कारण है यह तो कह नहीं सकते। हम महिला की बेटीयों के आने का इंतजार कर रहे है।
अनीता मिश्रा,टीआई,थाना प्रभारी फिजीकल।
G-W2F7VGPV5M