भाजपा नेता सावित्री भटेले का स्वास्थ्य जानने पहुंची राजे | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर आई भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शहर में पानी की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिंध जलार्वधन योजना की प्रगति रिपोर्ट जानी। इस दौरान आज यशोधरा राजे सिंधिया ब्राह्मण समाज और भाजपा की नेता साबित्री भटेले का स्वास्थ्य हाल जानने उसने घर पहुंची।

यहां बता दे कि बीते कुछ दिनों से साबित्री भटेले का स्वास्थ्य खराब था। जिसे लेकर वह यशोधरा राजे सिंधिया से मिली। जिसपर उन्होंने दिल्ली मे सावित्री भटेले का इलाज कराया। उसके बाद भी जब आराम नहीं मिला तो राजे ने उन्हें मुम्बई के कोकिला बेन हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जहां उनका आपरेशन हो सका। 
G-W2F7VGPV5M