डॉक्टर पीके खरे बने जिला चिकित्सालय के नए सिविल सर्जन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। डॉ. गोविंद सिंह के सेवानिवृत होने के बाद मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन के आदेश से डॉ. पीके खरे को जिला अस्पताल का सिविल सर्र्जन बनाया गया है। पल्लवी जैन ने कल शाम इस बावत आदेश जारी किए। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर अनुग्रह पी. ने दो दिन पहले ही डॉ. खरे को सिविल सर्जन बनाने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन फिर सवाल यह है कि प्रमुख सचिव को क्यों आदेश जारी करने पड़े।

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक के सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठ चिकित्सक को इस पद का दायित्व दिया जाता है। जिला अस्पताल में डॉ. गोविंद सिंह के बाद डॉ. आरके जैन सबसे वरिष्ठ चिकित्सक हैं, लेकिन उन्होंने यह दायित्व लेने से इंकार कर दिया था। इस कारण डॉ. पीके खरे को सिविल सर्जन बनाया गया है। 
G-W2F7VGPV5M