RI—पटवारी गए थे मौके पर जमीन नापने, जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, चले लठ्ठ | SHIVPURI NEWS

पोहरी। पोहरी तहसील के भटनावर गांव पांच बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर सीमांकन के लिए शुक्रवार को आरटाई और पटवारी पहुंचे थे। एक ही परिवार के दो पक्षों में मुंहबाद के बाद लाठियां चलने लगीं। झगड़ा देख कर आरआई और पटवारी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पांच बीघा जमीन को लेकर हुए झगड़े में पहले पक्ष के फरियादी अनिल कुशवाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नथई कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह और राकेश कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी धर्मेंद्र कुशवाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामचरण कुशवाह, रवि कुशवाह, अनिल कुशवाह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद आरआई व पटवारी थाने नहीं पहुंचे। पुलिस दोनों से फोन पर संपर्क की कोशिश करती रही।