संदिग्ध परिस्थिति में लगी Mahindra Finance के कार्यालय में आग, Cash छोड़कर पूरे डॉक्यूमेंट राख​ | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के झांसी तिराहे के पास स्थिति महिन्द्रा फायनेंस कार्यालय से आ रही है। जहां आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में कार्यालय में आग लग गई। इस हादसे में सबसे अहम बात यह रही कि इसमें कैश छोड़कर सब कुछ राख हो गया। इस हादसे की सूचना कर्मचारीयों ने पुलिस को दी। पुलिस और मोके पर पहुंची फायरविग्रेड ने आग को बुझाया।

जानकारी के अनुसार झांसी तिराहे पर स्थिति महिन्द्रा फायनेंस के कार्यालय में आज सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थिति मे आग लग गई। इस हादसे की सूचना कंपनी के कर्मचारीयों को लगी तो उन्होंने तत्काल फायर विग्रेड सहित देहात थाना पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी।

बताया गया है कि इस हादसे में कार्यालय में रखे सभी कागजात जलकर राख हो गए। जबकि इसी कार्यालय में रखा कैश पूरी तरह से बच गया। अब आग लगी है या लगाई गई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परंतु कैश के बच जाने और पूरे कागजात जल जाने की घटना ने इस मामले को संदिग्ध बना दिया है। हांलाकि कंपनी के कर्मचारी इस घटना के पीछे सॉर्ट सक्रिट का कारण बता रहे है।
G-W2F7VGPV5M