शहीदों की शहादत में निकली पैदल मशाल यात्रा का दिनारा में हुआ भव्य स्वागत | karera News

करैरा। वीरांगना लक्ष्मी बाई के वलिदान दिवस पर अमर शहीदो की स्मृति सहेजने के लिए समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिंद मिशन एवं संत रैदास लोककल्याण ट्रस्ट के सयुक्त तत्वाधान में 11 वीं वार मशाल यात्रा निकाली गई। जिसका जिला शिवपुरी के तात्याटोपे समाधि स्थल से 17 जून सोमवार की सुबह शुभारंभ हुआ और सोमवार की शाम को करैरा पहुची जहां रात्रि विश्राम कर मंगलवार की सुबह करैरा से निकली और दोपहर 12 बजे दिनारा शीतला मंदिर पहुंची।

मशाल यात्रा का हरिमोहन दास महाराज की देखरेख में केदार नाथ गुप्ता,कृष्ण विहारी सोनी,राजू योगी द्वारा स्वागत कर स्वल्पाहार कराया साथ ही दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा,जयजय वकील,केके पत्रकार द्वारा फल वितरित किये इसके तदुपरांत दोपहर 1 बजे यात्रा दिनारा से झांसी के लिए प्रस्थान हुई शाम को मशाल यात्रा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल झांसी पर समर्पित की गई।

मशाल यात्रा अवसर पर बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष व्ही एस मौर्य,संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ कपिल मौर्य व उपाध्यक्ष माया मौर्य,रैली प्रभारी लल्ला सिंह,हरिमोहन दास महाराज,थाना प्रभारी केएन शर्मा,केदार नाथ गुप्ता,पुजारी ओमप्रकाश प्रोहित,सतीश फौजी,कृष्ण विहारी सोनी,राजू योगी,जयजय वकील,ब्रजेश दुबे,सुमित नीखरा मोनू,केके पत्रकार आदि शामिल थे।