करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे से आ रही हैं जहां नए थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के चार्ज लेते ही चोरो ने चुनौती दे डाली। बताया जा रहा हैं कि रविवार-सोमवार की राात्रि पुलिस को चौनोती देते हुए 8 घरों के ताले चटका कर ताबड़तोड़ चोरी कर लाखो का माल साफ कर दिया ।
सुबह होते ही पीडि़तो सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों का दिनारा थाने में जमघट लग गया इसमें से 6 परिवारो कि गरीबी हालत के चलते चोरी होने से रो विलख कर अपनी पीड़ा बता रहे थे। दिनारा पुलिस ने कुछ संदिग्दो को उठा कर पूछताछ जुटी हुई है एवं पुलिस की कुछ टीमें क्षेत्र में चोरों की तलाशी में लग गई।
प्राप्त जानकारी से दिनारा कस्बे में रविवार, सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने अलग अलग 8 घरों के ताले चटका कर लाखो की चोरी कर सफुचक्कर हो गए। एक मकान मालिक को सुबह करीब 3 बजे चोरों की आहट से जाग गए तो उन्हेंने 2 चोरों को खदेड़ा पर वह भागने में सफल रहे पर उनकी बड़ी चोरी होने से बच गई चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया उनमें श्रीराम कॉलोनी में निवासरत सतेंद्र यादव सर खिरिया वालो के मकान से अलमारी का चाबी से ताला खोल कर 4 लाख कीमत से ऊपर 130 ग्राम सोने आभूषण सहित 15 हजार रुपये नगद ले गए।
सोने के आभूषणों में बड़ा मंगलसूत्र, छोटा मंगल सूत्र, 4 चूड़ी, 3 जंजीर, 2 अंगूठी, ब्रजभाला, सुई धागा, 3 जोड़ी पायल, 6 बिछिया सेट सहित 15 हजार। ग्राम पंचायत के पास निवासरत हरिहर निवास गांधी की दुकान का ताला तोड़ कर उनमें रखी गुल्लक को चाबी से खोलकर 10 हजार ले गए वही एक कमरे का ताला तोडक़र कमरे में घुसने वाले थे कि गांधी जाग गए और उन्होंने चोरों को ललकारते हुए कुछ दूरी तक खदेड़ा इससे बड़ी चोरी होने से बच गई।
कस्बे के ढीमरयाना औऱ कुम्हरयाना मोहल्ले में चोरों ने 5 गरीब परिवारों के ताले चटकाए जिनमे चैना प्रजापति के मकान से सोने का मंगल सूत्र,चांदी की कमर पेटी 250 ग्राम बजन,पायल,बिछिया सहित 10 हजार नगदी।
श्रीमतीं अनीता पत्नी दीपू केवट के मकान से चांदी की कमर पेटी, गुच्छा,पायल,बिछिया चांदी का कुल वजन करीब 500 ग्राम सहित 5 हजार नगद राशि, हरी ढीमर के मकान से पीतल के कोपर, 2 गगरिया ले गए, प्रकाश केवट के मकान से सोने का मंगल सूत्र, पुरानी चांदी करीब 300 ग्राम एवं 15 हजार नगद, भगवती ढीमर के मकान से 500 ग्राम वजन की चांदी की करधौनी, पायल एवं 15 हजार नगद वही प्रीति केवट के यहाँ से 5 हजार ले उड़े चोर दिनारा में ताबड़तोड़ चोरियों से कस्बे में चोरों के प्रति भव का माहौल व्याप्त है।

