आखिर ऐसा कैसा डर, जीत के बाद भी बाइक रैली में नहीं दिखे दिग्गज भाजपाई | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज का दिन गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र की पब्लिक कभी नहीं भूल सकती। इसके साथ ही आज का दिन कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी भुला पाएंगे। उन्हें उन्ही के क्षेत्र में उन्ही एक एक कार्यकर्ता ने बहुत बुरी तरह से पटकनी दी है। एक ऐसा कार्यकर्ता जिसे टिकिट देकर भाजपा भूल गई थी कि आखिर गुना लोकसभा सीट पर उन्हें प्रचार भी करना है। भाजपा के ही दिग्गज नेता भाजपा को छोडकर कांग्रेस का प्रचार करते दिखाई दिए थे। परंतु उसके बाबजूद भी सिंधिया अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। यह वही सिंधिया है जिनके कहने पर एक अनपढ विधायक इमरती देबी को मंत्री बनाया है। वह अपने ही गढ में अपनों के द्धारा शिकार हो गए।

वह भले ही चुनाव हार गए हो। लेकिन उनका खौफ आज भी भाजपा में पूरी तरह से बरकरार है। उसका उदाहरण है यह फोटो। जिसमें आज भाजपा की जीत पर एक बाईक रैली निकाली। लेकिन यहां की विठम्बना यह है कि इस रैली में कोई भी बडा नेता समाने नहीं आया। इस समय कोई भी बडा नेता साथ नहीं आया। जो सोचने का मजबूर कर रहा है कि आखि क्या कारण है कि भाजपा की इतनी शानदार जीत पर कोई भी खुलकर जश्न मनाने सामने नहीं आ पा रहा है। इस रैली में महज बच्चों को लेकर यह रैली निकाली गई। 
G-W2F7VGPV5M