शिवपुरी की साक्षी मिस कैपिटल ऑफ इंडिया के फायनल के लिए चयनित | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शिवपुरी की साक्षी सहगल ने दिल्ली में बीते रोज आयोजित मिस कैपिटल ऑफ इंडिया 2019 प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। दिव्या जैन और करण द्वारा फेशन मेराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसी प्रतियोगिता में शिवपुरी निवासी और जाने माने टेंट व्यवसाई विक्की सहगल की सुपुत्री साक्षी ने प्रतियोगिता के फाइनल जगह बनाई। साक्षी का चयन होने पर नगर के अनेक लोगों ने साक्षी के उज्वल भविष्य की कामना की है।