छत्री परिसर में सैलानियों पर आंतक बरफा रहे बंदर को दबौच लिया | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते रविवार को छत्री पर आए सैलानियों को काटने वाला बंदर कल वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजरे में हरी सब्जी व कैले रखे थे जिसके लालच में आकर वह पिंजरे में घुसा और उसी समय पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया। उक्त बंदर पिछले लंबे समय से छत्री परिसर में उत्पात मचा रहा था। जिससे वहां आने वाले सैलानी परेशान थे।

वन विभाग की टीम ने पकड़े गए बंदर को अमोला क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया है। यहां बता दें कि बंदर के हमले से सात वर्षीय गुजिमा पुत्री हनीफ खां और तीन वर्षीय ललिता पुत्री मोहन सिंह कुशवाह सहित छत्री पर घूमने आए। तीन सैलानियों को बंदर ने काट खा लिया था उस समय वन विभाग की टीम ने पिंजरे रखकर बंदर को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन बंदर उनके चंगुल में नहीं फंसा। इसके बाद से ही वन विभाग की टीम बंदर को पकडऩे के प्रयासों में जुटी हुई थी। 
G-W2F7VGPV5M