अब जादूगरों के भरोसे भाजपा, जादूगर अपनी पोटली से निकाल रहे है BJP का झंडा, VIDEO | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इन दिनों लोकसभा चुनाव पूरे चरम पर है। यहां भाजपा और कांग्रेस दल दोनों ही अपने अपने तरीके से लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे है। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से प्रत्याशी है वहीं भाजपा ने सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाने वाले केपी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

लेकिन भाजपा के इस दलबदलू प्रत्याशी को लेकर भाजपा में भितरघात दिखाई दे रही है। इसी के चलते अब भाजपा प्रत्याशी को अपने कार्यकताओं के साथ साथ जादूगरों का सहारा लेना पढ रहा है। इसी के चलते शहर में एक जादूगरों की टोली घूम रही है। बकायदा इस टोली की परमीशन ली गई और यह टोली शहर में घूमघूमकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। 

पूरे देश में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जी जान से लगे हुये है और चुनाव प्रचार के लिए नए नए तरीके खोज रहे है। शिवपुरी में बीजेपी पार्टी प्रचार के लिए जादूगर का सहारा ले रही है जादूगर गली मोहल्लों में जाकर जादू का खेल दिखाकर चुनाव प्रचार कर रहा है और पार्टी के लिए वोट करने की अपील कर रहा है वही जादू का खेल भी लोग बड़े रोचक ढंग से देख रहे है। यह पार्टी शहर की निचली बस्तीयों सहित पब्लिक बाली जगहों पर जाकर लोगों से भाजपा के झण्डे दिखाकर मतदान की अपील कर रहे है। 
G-W2F7VGPV5M