92 वर्षीय पूर्व उप निरीक्षक पुलिस रत्नाकर का निधन, शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजली | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त चंद्रकान्त रत्नाकर के पिताजी श्री लक्ष्मण राव रत्नाकर का बीते रोज निधन हो गया। श्री रत्नाकर मध्यप्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। 

92 वर्षीय श्री रत्नाकर लगभग 3 माह से अपने पुत्र के शिवपुरी स्थित निवास पर ही रह रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र समाज एवं इष्ट मित्रों में शोक छा गया। बीते शुक्रवार को उनकी अत्येष्टी की गई। 

इस मौके पर आयोजित शोक सभा में महाराष्ट्र समाज ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व्ही.आर. अभ्यंकर नें कहा कि श्री रत्नाकर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये हैं, उनके मृदभाषी व्यवहार की सदा सराहना की जायेगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज न्यास के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. धुवेकर, व्ही.आर. अभ्यंकर, डॉ. एन.बी. मुले, शरद जावडेकर श्रीकांत तेलंग, पूर्व उपाध्यक्ष महाराष्ट्र समाज ट्रस्ट प्रभाकर कम्पू वाले, नितिन मंदसौरवाले, संजय वांगीकर, एम.आर. नेवासकर, पुरूषोत्तम उमडेकर,  दिवाकर चितले, एस.आर. सोनटक्के, मधुकर शेवगांवकर, श्रीरंग चितले, विजय तीसगांवकर, विनोद पाडलीकर, हरीश शिधोर, मनीष केलकर, सुभाष चालीसगांवकर, स्वदेश चालीसगांवकर, विकास तीसगांवकर, अतुल देसाई, श्रीकांत नेवालकर, लक्ष्मण मरकले, संतोष दर्शनी,, रामू सिंखेडकर, सहित पटेल नगर के महिला पुरूष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M