नौतपा का तीसरा दिन, सूर्य देव ने बरपाया कहर, पारा 40 के पार | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नवतपा के तीसरे दिन सोमवार को सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। जबकि पहले दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री मापा गया था। आज तीसरे दिन भी पारा सुबह से ही चढ़ गया।

सुबह 9 बजे के लगभग तापमान 38 डिग्री रहा जो दोपहर तक बढक़र 40 से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। पारा बढऩे से तपिश व उमस बढ़ गई है। इस बार नवतपा में पारे का रिकॉर्ड तोडऩे का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया गया है। जिससे तापमान से 45 से 46 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। आज सुबह से ही गर्मी प्रचण्ड रूप से रखकर लोगों पर मार कर रही है। धूप की तपिश इतनी है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। यह स्थिति नवतपा के आखिरी दिन तक रहेगी। 
G-W2F7VGPV5M