शादी में आई 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, डॉक्टर बोला रेप, परिजन बोले एक्सीडेंट

Bhopal Samachar
बैराड। आज की सबसे बडी खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के कालामढ गांव से आ रही है। जहां मामा के लडके की शादी में शामिल होने से आई एक 4 बर्षीय मासूम को अज्ञात आरोपी ने एक मासूम को अपनी हबस का शिकार बनाया है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मासूम को लेकर बैराड उपस्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मासूम की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 4 वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ मामा के लडके की शादी में शामिल होने पुराने कालामढ में गई हुई थी। बीती रात्रि वह अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। तभी किसी अज्ञात आरोपी ने मासूम को मां के पास से उठाया और छत पर एकांत में ले जाकर उसके साथ हैबानियत की। रात्रि में लगभग 3 बजे मां की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी मासूम उसके पास में नहीं थी। जब मां ने अपनी मासूम को खोजा तो वह एक कोने में बैहोसी की हालात में मिली। 

मां चिल्लाई तो सभी रिश्तेदार एकत्रित हो गए और मासूम को लेकर तत्काल पुलिस थाना बैराड में पहुंचे। जहां पुलिस मासूम को लेकर चिकित्सालय पहुंची। बैराड चिकित्सालय में मासूम की गंभीर हालात को देखते हुए तत्काल उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां 108 मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची और मासूम को भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले की सूचना पर जिला चिकित्सालय में पुलिस कर्मी पहुंच गए है। 

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि बैराड चिकित्सालय में भर्ती कराते समय मासूम की मां चिल्ला चिल्लाकर रेप का आरोप लगा रही थी। परंतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद उक्त मामले में परिजन मासूम की जीने से गिर जाने की बात कह रहे है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि उक्त बारदात को घर की छत पर अंजाम दिया गया है। इसलिए आरोपी भी संभबत: कोई घर का ही है। इसलिए परिजन उक्त मामले को छुपाने का प्रयास कर रहे है। हांलाकि डॉक्टर गोविंद सिंह इस मामले में रेप की बात कह रहे है। 

खबर लिखे जाने तक इस घटना को अजांम देने बाला आरोपी अज्ञात है। जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल खडे कर दिए है। ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला है। इससे पहले भी शहर में बदमाश एक के बाद एक बारदातों को अंजाम दे रहे है। परंतु पुलिस इन आरोपीयों तक नहीं पहुंच पा रही है। 

इनका कहना है
रात्रि में एक महिला के मामा के यहां शादी थी। जिसमें महिला संगीत चल रहा था। मासूम की मां का कहना है कि उसकी बच्ची छत गिर गई। हम मामले की जांच कर रहे है।
आलोक भदौरिया,टीआई बैराड

यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। मासूम के साथ यौन हिंसा हुई है। यह मासूम हमारे अस्पताल में रात्रि में आई थी। जिसे हमारे अस्पताल प्रंबंधन ने गंभीरता से लेकर तत्काल उपचार कराया। हमारे यहा इस मासूम का इलाज चल रहा है। 
गोविंद सिंह,सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी।