बडी खबर: श्रीजी वेयर हाउस में लगी आग, 1 हजार बोरी उड़द राख, भड़की आग में षडयंत्र की लपटे | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही हैं कि कोलारस थाना क्षेत्र में स्थित श्रीजी वेयर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस मामले की सूचना वेयर हाउस संचालकों ने फायर विग्रेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच पाती गोदाम में रखा माल जलकर राख हो गया। इस मामले में वेयर हाउस संचालक संदेह के घेरे में है। हांलाकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग लगी है या लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे में स्थिति श्रीजी वेयर हाउस के संचालक रोहित विंदल और महेश विंदल के वेयर हाउस में पुराना उडद रखा हुआ था। उक्त उडद सरकारी खरीद कर रखा गया था। जिसमें आज अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस मामले की सूचना पर कोलारस नगर पंचायत की फायर विग्रेड सहित अमला पहुंचा। जब तक अमला आग पर काबू पाता आग धधक चुकी थी। इस हादसे में लगभग 1 हजार किब्टंल उडद जलकर राख हो गया।

भडकी आग में षडयंत्र की लपेटे भी

इस भडकी आग में षडयंत्र की लपटे भी दिखाई दे रही हैं,बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम में अमानक उडद रखा हुआ था। जिसे ठिकाने लगाने को उक्त घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस घटनाक्रम के पीछे कारण क्या रहा है। सूत्रों की माने तो इस घटनाक्रम से पहले सोसाईटी प्रबंधक वेयर हाउस संचालक को सुरक्षा के मायने कई बार फायर सिस्टम की मांग कर चुके थे। परंतु हर बार वेयर हाउस संचालक सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने की बात कहता रहा।

बताया यह भी गया है कि उक्त गोदाम में जो अच्छी किस्म का उडद रखा हुआ था। उसे तो उठवा दिया। जबकि जो अमानक उडद इसमें रखा हुआ था। उसमें आग लग गई है। अब उक्त पूरे मामले को छुपाने के लिए आगजनी जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। बताया यह भी गया है कि इसका वेयर हाउस का बीमा है। जिसके चलते अब बीमा क्लेम भी मिलेगा। बताया यह भी जा रहा है कि इस आगजनी की घटना के बाद बचे हुए उडद पर जबरन पानी डाला जा रहा है। जिससे उक्त उडद की क्वालिटी बेकार हो जाए।


G-W2F7VGPV5M