बैराड़ में बेखौफ चोर: सूने घर को निशाना बनाकर पार कर दिया 1 लाख का माल | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू बस स्टैंड धौरिया रोड पर चोरो ने रात्रि में चोरी की बारदात को अंजाम देकर आठ हजार रुपए नगद सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया हैं। 

घनी आबादी व धौलिया रोड न्यू बस स्टेन्ड से लगे हुए मकान में ही रात्रि में चोर ने चोरी की बारदात को अंजाम दे दिया गया। जब कस्बे में चोरियां हो रही हैं तो रात में कोई भी बड़ी बारदात होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।                                                          
जानकारी के मुताविक न्यू बस स्टैंड धोरिया रोड निवासी गिर्राज धाकड़ पुत्र विद्याराम धाकड़ अपनी पत्नी के साथ अपने गांव नेहरखेड़ा खेती देखने के लिए गए हुए थे सुबह लौटकर आया और मेन गेट का ताला खोलकर देखा तो अंदर  कमरे  और अलमारी के ताले टूटे थे अलमारी में रखे 8000 रुपैया एक जोड़ी जोड़ियां, करधोनी, कांटा, अंगूठी, कॉलर, मंगलसूत्र, साड़ी कपड़े गायब थे जिसकी सूचना गिर्राज धाकड़ ने बैराड़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M