पड़ोसियों के बीच झगड़ा:ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर परिवार के सदस्यों को पीटा | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सुभाषपुरा के ग्राम पतारा में कल सुबह किसी बात को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। जो इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में आरोपी ने फरियादी के ट्रेक्टर में तोड़ फोड़ कर दी और फरियादी और उसके परिवार की महिला पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 427 के तहत कायमी कर ली है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पतारा में रहने वाले राजेंद्र पुत्र सूरज सिंह गुर्जर और उनके पड़ौसी मोहर सिंह गुर्जर के बीच कल सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच आरोपी मोहर सिंह ने फरियादी के घर के सामने रखे ट्रेक्टर पर डण्डों से प्रहार कर तोडफ़ोड़ कर दी जब राजेंद्र ने आरोपी को ट्रेक्टर तोडऩे से रोका तो उसने राजेंद्र पर भी लाठियों से हमला बोल दिया। जब बीचबचाव के लिए राजेंद्र के परिवार की महिला हंसमुखी गुर्जर वहां आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और दोनों को जान स मारने की धमकी देकर भाग गया।