रेल दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत | Badarwas, SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। बदरवास में विगत मार्च माह में रेल दुर्घटना में घायल हुए हरिङ्क्षसंह पुत्र भागीरथ परिहार निवासी गोपाल मोहल्ला बदरवास की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जेएएच अस्पताल ग्वालियर से आई तहरीर के बाद मर्ग कायम कर लिया है। 

हरिसिंह 20 मार्च को सुबह 4:15 ट्रेन के चपेट में आ गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे शिवपुरी इलाज के बाद ग्वालियर रैफर किया गया था जहां जेएएच हॉस्पिटल ग्वालियर में उसका इलाज चला, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण वह जिंदगी और मौत के बीच की जंग को हार गया।