शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने कमलागंज में जुआ खेलते हुए 8 लोगो को पकडा है। इन जुआरियो से पुलिस ने 35300 रूपए और जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए है। पकडे गए जुआरियो विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान कमलागंज के पास मैदान में घेराबंदी कर आरोपी सद्याम पुत्र शहाबुद्धीन कुरेशी निवासी घोसीपुरा, गोलु उर्फ अरमान पुत्र अब्दुल कादर, अलीम पुत्र रहीश खाॅ, हेमंत पुत्र केदारीलाल, सुनील पुत्र रामदयाल खटीक निवासीगण सईसपुरा, इंतजाम पुत्र अन्नू खाॅ निवासी शंकरपुर, विक्की पुत्र रशीद खाॅन निवासी संजय काॅलोनी, हसीन पुत्र हबीब खाॅन निवासी शिवपुरी के कब्जे से 1 ताश की गड्डी एवं 35300 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

