शिवपुरी। करैरा के ग्राम चंद्रपठा में विगत शाम एक दस वर्षीय बालक धर्मवीर पुत्र कप्तान बघेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे जिन्होंने अन्य लोगों की सहायता से बालक के शव को बाहर निकाला।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बालक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

