इंटर हॉकी फीडर प्रतियोगिता: पहले दिन शिवपुरी का रहा दबदबा | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा म.प्र. में हॉकी खेल को बढ़ावा देने एवं हॉकी प्रतिभा चयन हेतु इंटर हॉकी फीडर सेंटर बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के नवीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर दिनांक 17 अप्रेल से 20 अप्रेल 2019 तक प्रात: 6.00 बजे  10.00 एवं सायं 3.30 बजे से 7.00 बजे तक ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ. तथा सतना के बीच लीग सह नॉक आउट आधार पर कलेक्टर अनुग्रहा. पी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश ंिहंगनकर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। 

आज बालक वर्ग की इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एच.पी. वर्मा जी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान खिलाडियों द्वारा राष्ट्रगान कर एवं लोकसभा मतदान की शपथ भी मुख्य अतिथि एच.पी. वर्मा जी द्वारा दिलाई गई। और खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता को शुभारंभ का रूप दिया गया। 

आज के मैच पुल ए में ग्वालियर एवं गुना के मध्य खेला गया, जिसमें ग्वालियर ने गुना को 5-1 से हराया, वहीं, पुल बी का मैच सतना एवं मुरैना के मध्य खेला गया, जिसमें सतना ने मुरैना को 5-0 से हराया। पुल बी राजगढ़ एवं मुरैना के मध्य खेला गया, जिसमें मुरैना ने राजगढ़ को 2-0 से हराया। वही पुल ए का दूसरा मैच गुना एवं छतरपुर के बीच खेला गया, जिसमें गुना ने छतरपुर को 3-0 से हराया। वहीं पुल बी के मुकाबले में शिवपुरी एवं राजगढ़ के मध्य खेल गया, जिमसें 

शिवपुरी ने राजगढ़ को 8-0 से हराया 
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही जिले से पधारे हॉकी फीडर सेंटर के कोच- ग्वालियर के अविनाश भट्नागर, राजू सिंह चौहान, गुना से श्रीमती संगीता कंवर, सतना से शिवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजगढ़ से आविद खान, मुरैना से अविनाश राजावत, छतरपुर से नकुल कुशवाह, शिवपुरी से श्रीमती गीता लखेरा में खेल विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, एम.के. धौलपुरी जी ने बताया कि बालक वर्ग प्रतियोगिता में टेलेंट सर्च के दौरान उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों का चयन किया जायेगा, चयनित खिलाड़ी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं बालिका वर्ग की इंटर हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 19.04.2019 से उपरोक्त जिले की खिलाडियों के मध्य आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह बाथम शेरा के द्वारा किया गया।