शिवपुरी। बीते शाम 6 बजे बगैर सूचना के पुलिस ने दीपक कुशवाह पुत्र छोटू अपने डीजे पर काम करने जा रहा था तभी पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना पाकर दीपक मनियर स्थित पेट्रोल पंप से उठा लिया। इस बात की सूचना किसी को भी नहीं दी। रात भर परिजन पुलिस से पूछताछ करते रहे लेकिन दीपक की कोई भी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई।
जिससे परिजन परेशान हो गए उन्हें यह अंदेशा हो गया कि पुलिस के भेष में कोई व्यक्ति दीपक का अपहरण कर ले गए। इससे परेशान होकर दीपक के पिता सहित पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय आ गया जहां पर उन्हों ने दीपक जानकारी के लिए एक ज्ञापन दिया। पुलिस अधीक्षक एवं नगर निरीक्षक के नाम दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दीपक को जानकारी के लिए पुलिस ने उठाया हैं।
जानकारी के अनुसार दीपक कुशवाह उर्फ छोटू का जब शाम 6 बजे की है जब छोटा हाथी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवाने गुल मोहर होटल के पास मनियर बायपास रोड़ के पास गिर्राज पेट्रोल भरवा रहे थे तभी वहां एक सफेद रंग की बुलेरो वाहन आकर रूकी जिस पर बत्ती लगी थी। उसमें से पांच व्यक्ति उतरे जिसमें एक सादा कपड़ों में तथा चार पुलिस की वर्दी में थे उन्हें दीपक को डीजे वाहन के नीचे बुलाया व उसके गले में हाथ डालकर बुलेरो में बिठाकर ले गए। तभी से दीपक का कोई पता नहीं हैं।
परिजनों ने शहर के सभी थानों पर जानकारी चाहिए लेकिन दीपक की जानकारी किसी ने भी नहीं दी। जबकि दीपक की माँ शासकीय विद्यालय में प्राईमरी में सिखौदा में शिक्षक हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल हैं। इससे परेशान होकर सभी परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए यहां पर एसपी से चर्चा की तो पता चला की दीपक शिवपुरी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
एसपी एक घंटे तक कार्यालय नहीं पहुंचे तो परिजन पहुंचे एसपी बगले किया घेराव
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर जब परिजनों की सूचना मिलने के बाद भी एक घंटे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय नहीं पहुंचे तो परिजनों ने एसपी बगले पर पहुंचकर एसपी कोठी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना तो यहां तक मिली हैं महिला ने एसपी बगले पर बाहर बैठकर धरना देना तक शुरू कर दिया था तब पुलिस अधीक्षक बंगले से बाहर निकले और उनकी गाड़ी के आगे महिलायें आ गई।

