शिवपुरी। अंहिसा के पुजारी भगवान महावीर की जयंती आज जैन मंदिरों में परंपरागत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नगर के प्रमुख मार्गो से भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकाली गई वहीं दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन मंदिरों तथा उपासरों और स्थानक में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान महावीर के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई तथा भगवान की आंगी लगाई गई।
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर नगर में सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की जय-जयकार के नारे लगाए। सुबह दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर को शोभायात्रा निकाली गई रास्ते में अनेक स्थानी पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर सुंदर भजनों का गायन किया और भगवान के प्रति अपनी भक्ति को समर्पित किया।
पोषद भवन में भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर एक घंटे का धार्मिक पाठ किया गया। दोपहर में श्वेताम्बर समाज की महिलाओं ने स्थानक में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें भजन प्रतियोगिता प्रमुख थी। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने उदबोधन में बताया कि भगवान महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक है। जैन समाज ने महावीर जयंती के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धों की सेवा की।
आज महावीर जयंती के अवसर पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा जिला चिकित्सालय में फल एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए के अवसर पर इस आयोजन में सोशल ग्रुप पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए 10:00 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में सोशल ग्रुप के संरक्षक तेजमल सांखला, अध्यक्ष अभय कोचेटा उपाध्यक्ष रितेश जैन रोमी, सचिव पुनीत भंडावत कोषड्यश लाभ चंद जैन सहित सुनील नाहटा हेमंत जैन श्रीमती अंजू जैन ललित छाजेड़ आदि ने सहयोग किया
पोहरी में धूम धाम के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक
पोहरी। देश व दुनिया सहित जिले भर में महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पोहरी नगर में भी दुनिया को जिओ व जीने दो का उपदेश देने वाले जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया पोहरी नगर में भी भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव मनाया गया जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर नगर को बैनर पोस्टरों से सजाया गया एव जगह जगह जैन समाज द्वारा स्वागत द्वारं बनाये गए पोहरी में सुबह बड़े मंदिर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर नित्य अभिषेक ,शांति धारा के पश्चात सामूहिक रूप से महिला व पुरुष ने पूजा की उसके बाद बड़े मंदिर से 9 बजे प्रभात फेरी शुरू हुई बच्चो ने हाथ मे जैन धर्म की धर्म ध्वज लेकर आगे चल रहे थे।
उसके बाद पुरुष एव महिला के हाथ मे जीओ व जीने दो के संदेश, आज महावीर जयंती की तख्तियां लेकर जैन धर्म के जयकारो के साथ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर किले अंदर से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग मैन बाजार ,शिव कॉलोनी, महावीर नगर से होते हुए लाल कोठी से जय स्तम्भ चौराहा पुहंची नगर में प्रभात फेरी का स्वागत जैन समाज के भक्तो द्वारा जगह जगह स्वागत मिष्ठान से लेकर पेय पदार्थ एव ठंडा जल पिलाया गया,पोहरी नगर में जैन समाज के लोगो द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार बनकर लोगो का अभिनदंन किया।
प्रभात फेरी में युवा वर्ग द्वारा जीओ व जीने दो,जय धर्म की जय के नारे लगाकर धर्म प्रभावना को बड़ा रहे थे महिला भी जयकारो में युवा वर्ग का साथ देती हुई दिखाई दी,पुन प्रभात फेरी मैन चौराहा से होते हुए छोटे मंदिर श्री 1008 चंदप्रभु मंदिर पर पुहंची मंदिर पर भक्तो ने दर्शन करने के बाद भक्तो को मिष्ठान वितरण किया गया छोटे मंदिर से प्रभात फेरी का बड़े मंदिर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर समापन हुई मंदिर पर भक्तो को मिष्ठान वितरण किया गया।

