साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर ने किया मतदाताओं को जागरूक | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महाविद्यालय की छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी एच.पी.वर्मा, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी  ओ.पी.पाण्डे, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एम.के.धौलपुरिया, लोकसेवा गारंटी के जिला प्रबंधक रवि शर्मा आदि उपस्थित थे। साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर राजेश्वरी रोड, गुरूद्वारा, माधवचौक, न्यूब्लॉक से होते हुए कस्टम गेट से कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई।